भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हो गए जज्बात सब पत्थर / प्रताप सोमवंशी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:08, 26 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सोमवंशी }} Category:ग़ज़ल हो गए जज्बात सब पत्थर मगर ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हो गए जज्बात सब पत्थर मगर बोलूंगा मैं,
है तुम्हारे हाथ में खंजर मगर बोलूंगा मैं|

तू समझ दीवानगी या और कोई नाम दे,
वो गया है बात ये कहकर मगर बोलूंगा मैं|

भीड़ से कोई अलहदा बात होनी चाहिए,
सब रहे खामोश बुत होकर मगर बोलूंगा मैं|

बेबसी हो मुफलिसी या दूसरी मजबूरियां,
रोकती हैं ये सभी अक्सर मगर बोलूंगा मैं|

बोलने की सजा जो यह हुआ माहौल है,
कत्लो-गारत लाश का मंजर मगर बोलूंगा मैं|