भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हो बन्दे! मतकर मान-गुमान, या जिंदगी सुपने कैसी माया / ललित कुमार

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:10, 24 अगस्त 2018 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हो बन्दे! मतकर मान-गुमान, या जिंदगी सुपने कैसी माया,
ऐसा जग मै कौण जण्यां, जो नहीं काळ नै खाया || टेक ||

ब्रह्मा जी पै वर लेकै, हिरणाकुश नै अहंकार करया,
12 मिह्ने दिन-रात मरुँ ना, हिरणाकुश नहीं डरया,
हरि नै नरसिंहां रूप धरया, हिरणाकुश मार गिराया ||1||

उग्रसेन महात्मा कै, एक खोटा अंश हुआ,
कालनेमि के रजवीर्य से, पवन रेखां कै कंश हुआ,
वो मथुरा मैं विध्वंश हुआ, हरि नै श्याम रूप बणाया ||2||

अहंकार नै मति मारी, उस दशानन रावण की,
वो विद्वान भी गलती करग्या, सीता नै ठावण की,
सुणी जब काळ के आवण की, घबराग्या विश्वासुर का जाया||3||

गुरु ब्रहस्पति का मान मारया, इंद्र विश्वेबीस नै,
गुरु बिना ज्ञान नहीं, सुमर ललित जगदीश नै,
दे मिटा ज्ञान की तिस नै, तेरी आनंद होज्या काया ||4||