Last modified on 29 जून 2011, at 07:49

हौंन लागे सोर चहुँ ओर प्रति कुंजन मैं / शृंगार-लतिका / द्विज

मनहरन घनाक्षरी

हौंन लागे सोर चहुँ ओर प्रति कुंजन मैं, त्यौंहीं पुंज-पुंजन पराग नभ छाइगौ ।
फूल-फल साजत कौं आयसु बिपिन माँहिं, सीतल-सुगंध मंद-पौंन पहुँचाइ गौ ॥
’द्विजदेव’ भूले-भूले फिरत मलिंदन की, सुषमा बिलोकि हिएं सुख सरसाइ गौ ।
आए हुते आगे तैं हरौलन के गोल इत, आवत हमारे उत ’ऋतुपति’ आइ गौ ॥१६॥