Last modified on 6 नवम्बर 2007, at 17:16

ॠण उधार / गिरिधर

झूठा मीठे वचन कहि, ॠण उधार ले जाय ।

लेत परम सुख उपजै, लैके दियो न जाय ॥

लैके दियो न जाय, ऊँच अरु नीच बतावै ।

ॠण उधार की रीति, मांगते मारन धावै ॥

कह गिरिधर कविराय, जानी रह मन में रूठा।

बहुत दिना हो जाय, कहै तेरो कागज झूठा ॥