Last modified on 3 नवम्बर 2009, at 20:57

घूँघट का पट खोल रे / भजन

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:57, 3 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKBhajan |रचनाकार= }} <poem>घूँघट का पट खोल रे, तोहे पिया मिलेंगे। घट घट…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घूँघट का पट खोल रे,
तोहे पिया मिलेंगे।

घट घट रमता राम रमैया,
कटुक बचन मत बोल रे॥

रंगमहल में दीप बरत है,
आसन से मत डोल रे॥

कहत कबीर सुनो भाई साधों,
अनहद बाजत ढोल रे॥