भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अजनबी, अनजान / इंदिरा शर्मा

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:07, 5 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदिरा शर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अजनबी ,
कुछ तो कहो ,
चुप न रहो |
ये टिमटिमाता दिया , गहराई रात –
कुछ तो कहो , चुप न रहो |
सरकता आँचल
नभ से अकस्मात् –
सितारों से झिलमिलाता
धरा - आकाश |
नदिया में भी गतिमान
चंचल लहरें उद्भ्रांत
लौट - लौट जातीं , विचुम्बित कर तट
निरंतर गतिमान ,
पूर्ण रात्रि जागरण , एकांत
विधि का विधान |
अजनबी !
कुछ तो कहो
चुप न रहो |
बीतने लगी निशा
छिटकी इन्गूरी प्रभा
पूर्व दिशि
सूर्य रश्मियों ने किया संधान
हुई , प्रबुद्ध प्रकृति
देखो ,
कैसी संभ्रांत |
अब तो कुछ कहो –
चुप न रहो ,
अजनबी , अनजान