भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अज्ञात आखर / राजेन्द्र देथा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:58, 29 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र देथा |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पिछले कुछ वर्षों से
ह्रदय के बाएं निलय वाले
दरवाजे की दायीं तरफ
सुरक्षित सहेज रखे है कुछ
"अज्ञात आखर"
लंबे समय के लिए,नहीं चाहता मैं कि
ये अज्ञात आखर ज्ञात हो जाए समय से पहले
और क्षय हो जाए इन समस्त का क्षण भर में
इनदिनों जीवन के जजमानों का आसन इन्हीं के पास है!