भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अधिनायक कोड़ा / राजेन्द्र गौतम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:32, 26 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हत-चेतन संज्ञाएँ,
केवल
उपसर्ग बदलते हैं !

‘निर्वाचन’ की
परम्परा ने
थक कर दम तोड़ा
लोकतन्त्र की
छिली पीठ पर
अधिनायक कोड़ा
अक्षत-अक्षर वर्णों के
कब वर्ग बदलते हैं ?

वैध-अवैध
समासों ने कुछ
ऐसे कसे शिकँजे
जन की छाती
चढ़ी सँधियाँ
नोच रहे तन पँजे
वही व्याकरण
काशी का , कब–
गुलमर्ग बदलते हैं ?