भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनचहा / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:39, 6 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=संकल्प / महेन्द्र भटनागर }}मैं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैंने नहीं चाहा --

दृष्टि-पथ पर दूर तक

रंगीन सपनों के चरण

न घूमें!


मैंने नहीं चाहा --

जीवन के गगन में

सावनी के स्वर

न गूँजें!

रस-वर्षिणी

घन बदलियाँ

न झूमें!


मैंने नहीं चाहा --

मधु कल्पनाओं के

विफलता की थकन से

पंख जाएँ टूट,

यौवन

उमड़ती ज्वार की लहरें

न चूमे !

पर,

सब अनचहा होता गया,

स्वप्न सारे

हो गये विकलांग,

सावन की सरसता

खो गयी,

अनुरक्त अन्तस की

मधुरता जब

विषैली हो गयी !