भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनियन्त्रित यात्री / शिवबहादुर सिंह भदौरिया

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:25, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवबहादुर सिंह भदौरिया |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनियन्त्रित यात्री
अँखुओं पर-
पाँव धरें।

कंठ अकेला-कड़ा
करे क्या?
कोलाहल में पड़ा;
पुकारें किसे
सुनेगा कौन एक की-
बात
कहाँ फुरसत है,
सभी मुड़ रहे उधर
जिधर भारी बहुमत है,
नक्षत्रों की चर्चा ही क्या:
बड़े बड़े सूरज
ज्योतिर्मय
जुगुनू के घर-
पानी भरें।