भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनु-शासन / मोहिनी सिंह

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:31, 26 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहिनी सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भीड़ की दिशा तय हो
तय हो क़दमों का नाप
तय हो संख्या
तय हो कतार
जूतों के प्रकार
ताकि
ताकि भविष्य के इतिहास में मिलें
खालिस सामानांतर लकीरें
जमीन पर गहरी छपी
और हम गर्व करें
सबसे सुव्यवस्थित सभ्यता स्थापित करने का!