भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अन्तराल / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:43, 25 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=हरापन नहीं टूटेग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँगन की कोंपली उँगलियाँ
बढ़ गई होंगी
बहुत सारे दिन गए
बिन गए

पल्लू के पीछे चलना
नन्हें पाँवों का—
छत पर जलना
फिर धीरे-धीरे आकर
मेघों का व्योम में टहलना

दुख-सुख के कितने आमुख
छिन गए, बिन गए
क, ख, ग, पढ़ गई होंगी
उँगलियाँ
बढ़ गई होंगी