भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपना मन / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:59, 14 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} अपना मन तो बिल्कुल जोगी<br> ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपना मन तो बिल्कुल जोगी

जंगल और वीराना क्या ।

भीड़ नगर की नहीं खींचती

महलों का मिल जाना क्या।।

फुटपाथों पर नींद थी आई

गद्दों पर हम रातों जागे।

माया भागी पीछे­ पीछे

हम तो भागे आगे- आगे।।