भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अप्प दीपो भव / आम्रपाली 3 / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:30, 5 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

और...
आम्रपाली की उम्र हुई -देह ढली

सारे सम्मोहों से परे हुई
गर्व चुका
साँसों का रथ आकर
यमपुर के द्वार रुका

झरा हुआ पात हुई
               जो रही कुसुम-कली

साँस थकी
मन की आस्थाएँ
अब हुईं और
आत्मा भी उसकी है
खोज रही नया ठौर

भीतर हर कोने में
        करुणा की जोत जली

जनपदकल्याणी का
रूप ढहा -मन महका
फल चखता जो पंछी
और नहीं वह चहका

थी अनाथ
    और हुई वह खाली अंजली