भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अप्सरा – दो / राकेश रेणु

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 28 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राकेश रेणु |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जहाँ चाहो उपलब्ध करा देंगे
घर, उपवन, वन में
अनादि काल से गोपनीय और दैवलोक के लिए आरक्षित रसायन

प्रजा हर्षित हो
परम्परा से गुप्त रसायन
वे उतार लाए हैं धरा पर

पृथ्वी पर बढ़ने लगी है संख्या उनकी
ऋषि, राजा, अप्सरा के साथ-साथ ।