भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब-उम्र / निवेदिता

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:02, 23 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निवेदिता }} {{KKCatKavita‎}} <poem> अब जो आई है वो साथ लाई है हर …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब जो आई है वो
साथ लाई है हर मौसम का रंग
ये मौसम है नर्म पत्तों का
ये मौसम है सुर्ख़ गुलाबों का
खिले हैं प्यार के हज़ार रंग
यह इक रंग ऐसा है जो हर रंग पर पड़े है भारी
देखो उम्र के चेहरे पर फैली है लाली