भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अबके दिन / रोहित रूसिया

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:12, 19 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अबके दिन
बीत रहे

संझाते रिश्तों की
नावें सब डोलीं
माँझी से, सकुचाती
आँखों से बोलीं
वे ही ले डूबेंगे
अब तक जो
मीत रहे

अबके दिन
बीत रहे

किरणों की किरचों से
उजियारा घायल
छाया को खोज रहा
जहाँ-तहाँ पागल
गुपचुप मुठभेड़ों में
साये सब
जीत रहे

अबके दिन
बीत रहे