भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अभागा फूल / सियाराम शरण गुप्त

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:49, 3 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सियाराम शरण गुप्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>अभागे फूल, …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अभागे फूल, मुरझाने लगा तू;
सताया काल से जाने लगा तू।

अभी अच्छी तरह खिल भी न पाया
कि तुझ पर हाय! एसा दुख आया।

नहीं फैला सका सौरभ कभी तू,
अभी से खो चला गौरव सभी तू।

सभी साथी मुदित हैं, देख तेरे,
तुझी को हाय! है दुर्दैव घेरे।

नहीं तेरा अभी सुवसंत आया,
प्रथम ही हाय! उसका अंत आया!

अभी से लग गया आतप सुखाने
कलेवर हाय! तेरा यह सुखाने!

यदपि मध्यान जीवन का निकट है,
तदपि तेरे लिये सन्ध्या प्रकट है!

हुआ क्यों हाय! यह चित दु:ख भोगी,
दयामय! क्या दया इस पर न होगी?