Last modified on 14 जुलाई 2023, at 23:33

अम्बर पे सजा / ऋचा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:33, 14 जुलाई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋचा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> अम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अम्बर पर सजा
स्वर्ण कलश स्वर्ण
किरण बिखराता है
किरणों की छुअन से
अचला का रंग स्वर्णिम
हो जाता है
लजाती-सी अचला पर
गुलमोहर रक्तिम पुष्प
बरसाता है
पेड़ो से फड़फड़ाते
जोड़े सुआ के आकाश को
हरा कर जाता है
तितलियाँ बैठी फूलों पे
जैसे तितलियों का रंग
फूलों में समा जाता है
एक सुंदर प्रभात
हृदय में जीवन से
मोह जगा जाता है।