भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अरुणाभ सौरभ / परिचय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:17, 26 जुलाई 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जन्म : 9 फरवरी,1985,चैनपुर,सहरसा(बिहार)

शिक्षा एम.ए, बी.एड, पीएच.डी,नेट(जे आर एफ ), एन. ई. स्लेट

प्रकाशन

हिन्दी की सभी प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रमुखता से कविताएं प्रकाशित साथ ही समीक्षाएँ और आलेख भी प्रकाशित।‘कोसी की नई ज़मीन’ देवेन्द्र कुमार देवेश द्वारा संपादित संकलन के अलावा समुंदर में सूरज में कविताएं शामिल ।हिन्दी के साथ-साथ मातृभाषा मैथिली में भी समान गति से लेखन।

प्रकाशित कृतियाँ

1.एतबे टा नहि (मैथिली कविता संग्रह 2011, नवारम्भ पटना 2.दिन बनने के क्रम में ( हिन्दी कविता संग्रह, 2014 भारतीय ज्ञानपीठ 3. जैसे अंधरे में चाँद मैथिली कवि तारानन्द वियोगी की कविताओं का अनुवाद, रू पुस्तिका से 2013) 4. युवा द्वादस 3 में निरंजन श्रोत्रीय के सम्पादन में बोधि प्रकाशन जयपुर से साझा संकलन में कवितायें संकलित 2015 5. लम्बी का वितान (आलोचना पुस्तक) विजया बुक्स दिल्ली, 2017 6 तेँ किछु आर (मैथिली कविता संग्रह 2018) 7 आद्य नायिका (लंबी कविता) 2017 कई कविताओं के अनुवाद अंग्रेज़ी,मराठी,नेपाली,तेलगु,पोलिश,असमिया आदि भाषाओं में प्रकाशित

अनुवाद

मैथिली कवि तारानन्द वियोगी,रामलोचन ठाकुर की कविताओं का हिन्दी में अनुवाद प्रकाशित। असमिया कवि विजय शंकर बर्मन,कविता कर्मकार की कविताओं का और असमिया कथाकार सौरभ कुमार चालीहा की कहानी का हिन्दी में अनुवाद।कर्नाटक के वचन साहित्य का अनुवाद वसव समिति प्रकाशन,बंगलुरु से

सम्पादन

युवा संवाद (मासिक)दिल्ली के कविता केन्द्रित अंक ‘शोषण के विरुद्ध कविता’ अंक का अतिथि सम्पादन।मैथिली पत्रिका ‘नवतुरिया’ का सम्पादन। हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका ‘सर्वनाम’ के संपादक-मण्डल के सदस्य ।कई नाटकों में अभिनय एवं निर्देशन।

पुरस्कार एवं सम्मान

ज़िन्दगी में कविता सम्मान, मैथिली कविता संग्रह ‘एतबे टा नहि’ पर साहित्य अकादेमी का युवा पुरस्कार एवं डॉ महेश्वरी सिंह महेश ग्रंथ पुरस्कार,दिन बनने के क्रम में(कविता-संग्रह)पर भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार,देसिल बयना,हैदराबाद द्वारा सम्मानित

संस्था-समिति से संबद्धता : प्रबोध साहित्य सम्मान के निर्णायक-सदस्य , देसिल बयना हैदराबाद के विशेष आमंत्रित सदस्य, सजग कविता संस्कृति कार्यक्रम के समन्वयक,दिल्ली सरकार की मैथिली भोजपुरी अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य

आकाशवाणी,दूरदर्शन,डीडी बिहार,एन ई टीवी और कई राष्ट्रीय चैनल पर साक्षात्कार,कविता-पाठ आदि प्रसारित । दैनिक जागरण,प्रभात खबर,राष्ट्रीय सहारा,जनसत्ता,हिंदुस्तान,दैनिक भास्कर आदि प्रतिष्ठित अखबारों में साक्षात्कार प्रकाशित । साहित्य अकादेमी दिल्ली,भारतीय ज्ञानपीठ और विशिष्ट साहित्यिक मंचों पर कविता-पाठ,कार्यक्रम संचालन,और कई साहित्यिक आयोजन का संचालन । दर्जन से अधिक भारतीय विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में काव्य-पाठ,व्याख्यान,आलेख पाठ ।

सम्प्रति

एनसीईआरटी के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर

पता- सहायक प्राध्यापक हिन्दी DESSH, एनसीईआरटी, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,श्यामला हिल्स,भोपाल, पिन- 462013 M.P ( मध्यप्रदेश)

mobile : 9871969360 email: arunabhsaurabh@gmail.com </poem>