भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अल्लाह ख़ता क्या है ग़रीबों की बता दे / साग़र निज़ामी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:52, 18 जनवरी 2015 का अवतरण (Sharda suman ने अल्लाह ख़ता क्या है ग़रीबों की बता दे / सागर निज़ामी पर पुनर्निर्देश छोड़े बिना उसे [[अल...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अल्लाह ख़ता क्या है ग़रीबों की बता दे,
क़िस्मत के अन्धेरे में नई शमा जला दे।

क्यूँ तूने दिया था मेरी कश्ती को सहारा,
फिर आ गया तूफ़ाँ जो नज़र आया किनारा,
क्या खोल है तेरी करनी का बता दे।

भूके जो नहीं उनपे करम है तेरा,
भूकों के लिए भूख ही इनकाम है तेरा,
दाता है तो भूखों की भी तक़दीर जगा दे।

महरूम है रहमत से तेरी भूक के मारे,
हर साँस पे लेते हैं ये फाकों के सहारे,
मौला यही दुनिया है तो दुनिया को मिटा दे।

मिलती न हो मेहनत के नतीजे में जो रोटी,
जिस खेत से बहका हो मुयस्सर न हो रोज़ी,
उस खेत के हर कोसाए गन्दुम को जला दे।