भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अवधपुर घुमड़ि घटा रही छाय / प्रतापकुवँरि बाई

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:48, 31 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतापकुवँरि बाई |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अवधपुर घुमड़ि घटा रही छाय।
चलत सुमंद पवन पुरवाई नव घनघोर मचाय॥
दादुर मोर पपीहा बोलत दामिनि दमकि दुराय।
भूमि निकुंज सघन तरुवर में लता रही लिपटाय॥
सरजू उमगत लेत हिलोरैं निरखत सिय रघुराय।
कहत प्रतापकुँवरि हरि ऊपर बार-बार बलि जाय॥