भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

असबाब से जहाँ के कुछ अब पास गो नहीं / सौदा

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 15 मई 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

असबाब से जहाँ के कुछ अब पास गो <ref>हालाँकि</ref> नहीं
ये फ़िक्र तो नहीं कि ये है और वो नहीं

गो मुंतज़र<ref>प्रतीक्षक </ref> दुआ का हमारे है अब क़ुबूल
दस्तो-दहन<ref>हाथ और मुँह</ref> पसारिए, अपनी ये ख़ू<ref>आदत</ref> नहीं

बाँधा हम इस चमन में अगर आशियाँ तो क्या
है गुल में आबो-रंग, वफ़ा की तो बू नहीं

आँखें तो ऐसी ख़ल्क न होईं<ref>नहीं रची गयीं</ref> न होयेंगी
पर चाहिए कि उनमें मुरव्वत हो, सो नहीं

सरगोशी<ref>फुसफुसाहट</ref> पर मिरी तू बर-आशुफ़्ता<ref> नाराज़ </ref>क्यों हुआ
मैं दर्दे-दिल कहा है न, कुछ और तो नहीं

जो चाहें यार हाल से दें मेरे इश्तहार
मैं दर्दे-दिल कहा है न, कुछ और तो नहीं

'सौदा' न करते काश तिरा वस्फ़<ref>गुणगान</ref> पेशे-यार<ref>प्रियतम के सामने</ref>
अब हमको उससे आँख मिलाने का रू<ref> हौसला</ref> नहीं

शब्दार्थ
<references/>