भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँखों ने हैरानी को ख़ामोश रखा / सोनरूपा विशाल

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:32, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनरूपा विशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
आँखों की मनमानी को ख़ामोश रखा
मैंने बहते पानी को ख़ामोश रखा

जाने क्या क्या और देखना था बाक़ी
आँखों ने हैरानी को ख़ामोश रखा

क़िस्मत ने बचपन इतना बदरंग किया
बच्चों ने नादानी को ख़ामोश रखा

रिश्ते के मरते जाने की हद थी ये
बातों ने भी मानी को ख़ामोश रखा

दीवारों ने शोर किया वीरानी का
खिड़की ने वीरानी को ख़ामोश रखा