भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँखों में रहना / कुबेरदत्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:42, 10 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुबेरदत्त |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुख का पारावार भले हो
जीवन-गति लाचार भले हो
हे सूरज
हे चांद-सितारो
आँखों में रहना।

मतिभ्रम का बाज़ार भले हो
हे समुद्र
हे निर्झर, नदियो
आँखों में रहना।