भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आंख से देखा है क्या कुछ बयां क्या कीजिए / मेला राम 'वफ़ा'

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:42, 11 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मेला राम 'वफ़ा' |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आंख से देखा है क्या कुछ बयां क्या कीजिए
इक जहां को दरपऐ-आज़ारे जां क्या कीजिए

ये हवादिस का तवातुर ये मसाइब का हुजूम
आरज़ूए-ज़िन्दगीए-जाविदां क्या कीजिए

बागे-हस्ती में कि तूफाने-शदाइद है बपा
ज़हमते-अज़्मे-बिनाए आशियाँ क्या कीजिए

हर किसी से शिकवा-ए-अहले-जहां का फायदा?
हर किसी से शिकवा-ए-अहले जहां क्या कीजिए

कीजिए ख़ुद ही सबीले-इब्तिदाए-इंक़िलाब
इंतिजारे-इंकिलाबे-आसमां क्या कीजिए

मेहरबानी रहम का है दूसरा नाम ऐ 'वफ़ा'
मेहरबानी पर महब्बत का गुमां क्या कीजिए।