भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आगम सुन्यौ है प्राण प्यारे कौ / चतुर्भुज पाठक 'कञ्ज'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:03, 2 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चतुर्भुज पाठक 'कञ्ज' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आगम सुन्यौ है प्राण प्यारे कौ प्रभात आज
धाउ बेगि न्हायबे कों मत कर मौज हैं
कहै कवि 'कंज' अंग-अंग हरसाने और
हीय अभिलासन के बढ़त सु ओज हैं
बसन उतार नीर तीर के तमाल तरें
सुपरि लपेटी जंघ आनंद के चोज हैं
कंचुकी बिना ही जब ताल में धँसी है बाल
देख कें उरोज हाथ मलत सरोज हैं