भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज खु़द में हूँ कहाँ मैं / रूपम झा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:27, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रूपम झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज खु़द में हूँ कहाँ मैं
ले गया है मन कोई

जिन्दगी अब हो गयी है
लोक गीतों सी सरस
फूल के मानिंद होंगे
अब हमारे दिन-बरस
थक चुके मेरे नयन से
ले गया सावन कोई

नूर भी अब नूर कहकर
नित बुलाती है हमें
थपकियाँ देकर हवाएँ
अब झुलाती हैं हमें
आज दुख का खोल तन से
ले गया अचकन कोई