भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज फिर हर सिम्त बिखरे हुए हैं आप / मधुप मोहता

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:53, 21 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुप मोहता }} {{KKCatGhazal}} <poem> आज फिर हर सिम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज फिर हर सिम्त बिखरे हुए हैं आप
मुस्कुराते फूल से निखरे हुए हैं आप

बहके तेवर,अदा कातिल,नज़र तिरछी
कुछ बात है, सांझ से संवरे हुए हैं आप

इक जवां रात, सुलगी हुई सी तन्हाई
और जलते नक्श से उभरे हुए हैं आप

आपकी यादें बनी यूँ आंसुओं की झील
दिल में पैहम दर्द से गहरे हुए हैं आप

ये मेरी नज़रों में कुहरा उतरा आया है या
खिड़कियों पर ओस से ठहरे हुए हैं आप