भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज समन्दर है बेहाल / विज्ञान व्रत

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:24, 22 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} <Poem> आज समन्दर है बेहाल फें...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज समन्दर है बेहाल
फेंक मछेरे अपना जाल

थम जाएगा यह भूचाल
ऐसा कोई वहम न पाल

जिसको दुनिया पहचाने
ख़ुद की वो पहचान निकाल

तू भी ढूंढ़ न पाएगा
अपने जैसी एक मिसाल

मेरे वापिस आने तक
रखना मेरी साज-सम्भाल