Last modified on 23 सितम्बर 2012, at 08:52

आधी रात की रोशनी / तस्लीमा नसरीन

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:52, 23 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=तसलीमा नसरीन }} Category:बांगला <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: तसलीमा नसरीन  » आधी रात की रोशनी

पीछे कुछ नहीं, पीछे है ख़ाली घर और खुला मैदान
पीछे है शून्यता, यादों के अँधेरे में तीन सौ तिलचट्टे
पीछे है, भूलचूक, पीछे है नाला-नहर, जिनमें तय है-- गिरना
पीछे है क्रंदन, पीछे कोई नहीं,
पीछे है अंधे की तरह टोहना-टटोलना

सामने पा सकती हूँ, अगर सामने कुछ हो
अगर सामने रहे, सामने थोड़ा बहुत
अगर सामने एक-दो पत्थर मिलें
तो मैं पत्थर में पत्थर से ही जला दूंगी आग।

आग भगाएगी साँप-बिच्छू
मैं पहचान लूँगी पेड़, पहचान लूँगी लता-पत
लेकिन सबसे अच्छा होगा
अगर मैं इन्सान को पहचान सकूँ।


मूल बांग्ला से अनुवाद : मुनमुन सरकार