भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आप तालाब में ज़हर रखिए / विनय कुमार

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:11, 30 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय कुमार |संग्रह=क़र्जे़ तहज़ीब एक दुनिया है / विनय क...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आप तालाब में ज़हर रखिए।
नाम अमरित का सरोवर रखिए।

क़ब्र ग़ालिब की सजाते रहिए
और दीवान हटाकर रखिए।

सच यही है कि सच कसैला है
होठ पर सोच समझकर रखिए।

अब नदी खेत में फ़ना होगी
षौक से षौक समंदर रखिए।

चूमिए चांद, सुड़किए सूरज
पाँव भी आसमान पर रखिए।

पंख तन में उगाइये पहले
तब किसी राह में ठोकर रखिए।

क्या पता कब कटे अकेला सिर
एक रावण से मांगकर रखिए।