भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आपका मामला नहीं छूटा / दीपक शर्मा 'दीप'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:07, 18 सितम्बर 2016 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 

आपका मामला नहीं छूटा
ओ हमारा गला नहीं छूटा
 
ईंट- पत्थर तलक से रगड़ा है
इस क़दर था जला नहीं छूटा
 
आपके ज़हन में तहे-तह है
मैल, काफ़ी मला नहीं छूटा
 
छूट जाने को क्या नहीं छूटा
सिर्फ़ ये मशग़ला, नहीं छूटा
 
कैसे- कैसे तो छूट निकले 'दीप'
और अच्छा भला नहीं छूटा