भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आबो-गिल / रेशमा हिंगोरानी

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 11 मई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेशमा हिंगोरानी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> ये धुआँ धुआँ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये धुआँ धुआँ ये गुबार<ref>धूल, उलझन</ref> क्यूँ
न है दिल को अपने क़रार क्यूँ

क्या वो आ बसे हैं यहीं कहीं
न उतर रहा ये ख़ुमार क्यूँ

मैं हूँ मुत्मईन<ref>संतुष्ट</ref> गमे-यार<ref>महबूब का गम</ref> से,
लूँ गमे-जहाँ<ref>दुनिया के गम</ref> से उधार क्यूँ?

जो थमे न सिलसिला-ए-अलम<ref>दर्द का सिलसिला</ref>
न मस्सरतों<ref>खुशियों</ref> का शुमार<ref>गिनती</ref> क्यूँ

तेरे बिन गुज़र तो मुहाल<ref>मुश्किल</ref> हो,
तेरे साथ भी दुशवार<ref>मुश्किल</ref> क्यूँ?

हुई आबो-गिल<ref>पानी और मिट्टी</ref> में बसर न जब,
तो ज़मीं पे शम्मा, मज़ार<ref>कब्र</ref> क्यूँ?

शब्दार्थ
<references/>