भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आम दशहरी / महेश कटारे सुगम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:55, 5 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश कटारे सुगम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

स्वाद भरा है आम दशहरी
सब आमों में आम दशहरी

                ख़ून बढ़ाने वाला है ये
                खाओ सुबह-शाम दशहरी

कच्चा-पक्का कोई न देखे
बिकता है बस, नाम दशहरी

                गरमी बरखा में दिखता फिर
                हो जाता ग़ुम नाम दशहरी

फेरी वाले चिल्लाते हैं
ले लो भैया, आम दशहरी