भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आवत जात समीप लखत न कोई रे / संत जूड़ीराम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:30, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आवत जात समीप लखत न कोई रे।
बिन सतगुरु के उपदेश भ्रमत नर सोई रे।
त्रिकुटी महल विसावल जहाँ धुनल्याईये।
सुरत शब्द में राख और बिसराईये।
अधर अनूप निवास पुरष जहं रत है।
आठ पहर दिन रैन सोहम् करत है।
लगो सुहावन देस जगो मन थक रहो है।
लियो सुरत पहचान अचल पद पाईये।
परमधाम परगास और जंजाल है।
जूड़ीराम चितचेत शबद की ढ़ाल है।