Last modified on 10 अप्रैल 2012, at 21:47

आवाज़ / रचना श्रीवास्तव

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:47, 10 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना श्रीवास्तव }} {{KKCatKavita‎}} <poem> आवाज़ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आवाज़
चहुँ ओर है
शोर बहुत
तभी सुनाई देती नही
हिम खंड के
पिघलने की आवाज़
बंज़र होते खेतों की तड़प
गाँव के
सूखे कुँए की पुकार
धरती में नीचे जाते
जल स्तर की चीख