भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आस्तीनों में न ख़ंजर रखिये / 'हफ़ीज़' बनारसी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 29 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='हफ़ीज़' बनारसी |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आस्तीनों में न ख़ंजर रखिये
दिल में जो है वही लब पर रखिये

होंट जलते हैं तो जलने दीजे
अपनी आँखों में समंदर रखिये

अपनी परछाईं भी डस लेती है
हर क़दम सोच समझ कर रखिये

किस को मालूम है कल क्या होगा
आज की बात न कल पर रखिये
 
जेब ख़ाली है तो ग़म मत कीजे
दिल बहरहाल तवंगर रखिये

जो महो-साल का पाबंद न हो
कोई ऐसा भी कलेंडर रखिये

हर नज़र संग बदामाँ है यहाँ
आबगीनों को छुपा कर रखिये