भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इंडिया गेट / बालस्वरूप राही

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:23, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इंडिया गेट, इंडिया गेट !
यह स्मारक है उन वीरों का,
उन देशभक्त रणधीरों का,
जो शीश हथेली पर रखकर
हो गए देश पर न्यौछावर।

यह बड़ी शान से खड़ा हुआ
मन में उनकी सुधियाँ समेट।

जलती है उनकी ज्योति यहाँ,
ऐसा प्रकाश है और कहाँ !
वह अमर ज्योति कहलाती है,
मन में उत्साह जगाती है।

छब्बीस जनवरी को नेता
करते श्रदा के सुमन भेट।
इंडिया गेट, इंडिया गेट !