भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इक शजर सरसब्ज़ था,काटा गया / सिया सचदेव

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:50, 5 अप्रैल 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिया सचदेव }} {{KKCatGhazal}} <poem> इक शजर सरसब्...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


इक शजर सरसब्ज़ था,काटा गया
आदमी को हर तरह बांटा गया

मिट गए दिल के सभी शिकवे _गिले
दूरियां को प्यार से पाटा गया

कोई मामूली न थी सतही चुभन
दिल की गहराई तलक काँटा गया

दिल में फिर उम्मीद की शम्में जली
बज उठी शहनाई,सन्नाटा गया

सोचती हूँ क्यूं सिया केवल मुझे
आज़माइश के लिए छांटा गया