भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इच्छाओं का घर / अंजना भट्ट

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:56, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंजना भट्ट |संग्रह= }} <poem> इच्छाओं का घर--- कहाँ है? क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इच्छाओं का घर--- कहाँ है?
क्या है मेरा मन या मस्तिष्क या फिर मेरी सुप्त चेतना?
 
इच्छाएं हैं भरपूर, जोरदार और कुछ मजबूर.
पर किसने दी हैं ये इच्छाएं?
क्या पिछले जनमों से चल कर आयीं
या शायद फिर प्रभु ने ही हैं मन में समाईं?
 
पर क्यों हैं और क्या हैं ये इच्छाएं?
 
क्या इच्छाएं मार डालूँ?
या फिर उन पर काबू पा लूं?
और यदि हाँ तो भी क्यों?
 
जब प्रभु की कृपा से हैं मन में समाईं?
तो फिर क्या है उनमें बुराई?