भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उक़ाबी शान से झपटे थे जो बे-बालो-पर निकले / इक़बाल

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:10, 16 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


उक़ाबी<ref> गिद्ध पक्षी जैसी</ref>शान से झपटे थे जो बे-बालो-पर<ref>बिना बालों और परों के </ref>निकले
सितारे शाम को ख़ूने-फ़लक़<ref>सूर्यास्त-समय की क्षितिज की लालिमा </ref>में डूबकर निकले

हुए मदफ़ूने-दरिया<ref> दरिया में दफ़्न</ref>ज़ेरे-दरिया<ref> दरिया की निचली सतह पर</ref>तैरने वाले
तमाँचे<ref> थपेड़े</ref>मौज <ref> लहर</ref>के खाते थे जो बनकर गुहर <ref> मोती</ref>निकले

ग़ुबारे-रहगुज़र<ref>रास्ते की धूल </ref>हैं कीमिया<ref>Alchemy,अन्य धतुओं को स्वर्ण में परिवर्तित करने की कला</ref>पर नाज़ <ref> गर्व</ref>था जिनको
जबीनें<ref> माथे</ref>ख़ाक पर रखते थे जो अक्सीरगर निकले

हमारा नर्म-रौ <ref>सुस्त चाल वाला </ref>क़ासिद<ref> सन्देशवाहक</ref>पयामे-ज़िन्दगी<ref>जीवन का सन्देश </ref>लाया
ख़बर देतीं थीं जिनको बिजलियाँ वोह बेख़बर निकले

जहाँ में अहले-ईमाँ<ref> ईमानदार लोग</ref>सूरते-ख़ुर्शीद<ref>सूर्य की भाँति </ref>जीते हैं
इधर डूबे उधर निकले , उधर डूबे इधर निकले

शब्दार्थ
<references/>