भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उड़ान का साथ / मनीष मूंदड़ा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:35, 19 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनीष मूंदड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन की उड़ान
ऐसी ही तो हैं
इन पंछियो-सी
तभी तो
सभी सीमाओं को पार कर
ये मन उड़ा चला जाता हैं
तुम तक
मेरी सरहदों को पार कर
हर बार
कैसे रोकूँ मन को
जो अनंत आसमान पर
हौसला लिए
उड़ चला हैं
क्षितिज की ओर

आसमान के नए रंगों की तलाश में
जो पहले कभी देखें नहीं
मन पंछी-सा जो कभी
सीमाओं पर बैठ
आसमाँ को निहारता था
आज भर रहा हैं
एक नयी उड़ान
अनंत संभावनाओं की
एक साथ के अहसास भर से...