भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उनसे खुद ही संभलती नहीं ओढ़नी / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:05, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उनसे खुद ही संभलती नहीं ओढ़नी।
मेरे घर में लगे किस तरह बोढ़नी।।

घर में दिखती कहाँ अब कहीं रोशनी।
अब तो घर में लगा आग दी कोढ़नी।।

खुशियां जो भी थी घर में सब मिट गई।
लाई दुल्हन बना आई धन-लोढ़नी।।

शादी करते समय वो कहे थे मुझे।
बेटी लक्ष्मी मेरी, है ये धन जोगनी।।

है तो सुंदर बहुत पर ये है भूतनी।
अब तो लगता मुझे है ये श्रम चोरनी।।

वक्त किसके लिये कब है ठहरा यहाँ।
मेरे घर देखिये आई घर फोड़नी।।