भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उम्र भर एक ही सफ़र में रहा / विकास शर्मा 'राज़'

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:03, 25 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विकास शर्मा 'राज़' }} {{KKCatGhazal}} <poem> उम्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उम्र भर एक ही सफ़र में रहा
एक ही सौदा मेरे सर में रहा

किसने देखा शनावरी का हुनर
डूब जाना मिरा ख़बर में रहा

मेरे अंजाम का था ये आग़ाज़
उसने आवाज़ दी मैं घर में रहा

कितने मन्तर रुतों ने फूँके थे
फिर भी वो ज़ह्र उस शजर में रहा