भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसको अक्सर पुकारना कब तक / सोनरूपा विशाल

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:34, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनरूपा विशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
अपनी नज़रों में हारना कब तक
उसको अक्सर पुकारना कब तक

अब तो खुल जानी चाहिए आँखें
रात को दिन पुकारना कब तक

फोन कर ही लिया तुम्हें आख़िर
शाम बेकल गुज़ारना कब तक

ज़िन्दगी तो सँवारिये पहले
सिर्फ़ सूरत सँवारना कब तक

चंद हाथों के चंद नोटों पर
अपनी मेहनत को वारना कब तक