भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसको अगर परखा नहीं होता सखा / श्याम सखा 'श्याम'

Kavita Kosh से
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:20, 20 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम सखा 'श्याम' }} <Poem> उसको अगर परखा नहीं होता सख...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसको अगर परखा नहीं होता सखा
घर आपका टूटा नहीं होता नहीं सखा

मैने तुझे देखा नहीं होता सखा
फिर चाँद का धोखा नहीं होता सखा

हर रोज ही तो है सफर करता मगर
सूरज कभी बूढ़ा नहीं होता सखा

इजहार है इक दोस्ताना प्यार तो
इसका कभी सौदा नहीं होता सखा

उगने की खातिर धूप भी है लाजमी
बरगद तले पौधा नहीं होता सखा