भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उसको मेरा मलाल है अब भी / सोनरूपा विशाल

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:29, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सोनरूपा विशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसको मेरा मलाल है अब भी,
चलिए कुछ तो ख़याल है अब भी।

रोज़ यादों की तह बनाता है,
उसका जीना मुहाल है अब भी।

उसने उत्तर बदल दिए हर बार,
मेरा वो ही सवाल है अब भी।

दफ़्न होकर भी साँस है बाक़ी,
कोई रिश्ता बहाल है अब भी।

उम्र भर को बिछड़ गए लेकिन,
उससे मुमकिन विसाल है अब भी।