भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक कर में वीणा लिये, एक कर में करताल / नाथ कवि

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:05, 18 जनवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नाथ कवि |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBrajBhashaRa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शारदा स्तुति

एक कर में वीणा लिये, एक कर में करताल।
एक कर में पुस्तक लसै, एक कर मुक्ता माल॥
एक कर मुक्ता माल, मकुट की शोभा न्यारी।
गल मणियन के हार, हंस वाहन शुभ कारी॥
कविता में हो सूर सरस, तुलसी सी गाथा।
यह माँगत बरदान, मातु शारद कवि ‘नाथा’॥