भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक सवेरा साथ रहे / विज्ञान व्रत

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:21, 12 मार्च 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} <Poem> एक सवेरा साथ रहे कोई ब...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक सवेरा साथ रहे
कोई बच्चा साथ रहे

एक भरोसा साथ रहे
कोई घर का साथ रहे

वक़्त बुरा है ऎसे में
कोई अपना साथ रहे

जब ख़ुद को ताबीर करूँ
तेरा सपना साथ रहे

मैं तनहा लौटा आख़िर
कोई कितना साथ रहे!